बीजेपी के सहयोगी और आरपीआई नेता रामदास अठावले ने महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति गठबंधन की बड़ी जीत का किया दावा

केंद्रीय मंत्री अठावले ने पूरे महाराष्ट्र में दौरे के आधार पर यह दावा किया है। उन्होंने मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता पीयूष गोयल के प्रचार के दौरान न्यूज एजेंसी पीटीआई के सामने आम चुनावों को लेकर कई तरह के दावे किए हैं।

पूरे देशभर में मोदीजी का माहौल है- रामदास अठावले

अठावले ने कहा, ‘पूरे देशभर में मोदीजी का माहौल है। उन्होंने 400 पार का जो नारा दिया है, उसके लिए पार्टी और एनडीए के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं…पूरे देश में जो 400 पार का नारा दिया है, उसके मुताबिक माहौल बहुत अच्छा है।’

यूपी में 75 से 80 सीटें मिलने का दावा

उन्होंने दावा किया कि वे मंगलवार को वाराणासी में थे और उनके मुताबिक ‘उत्तर प्रदेश में 75 से 80 तक सीटें आ सकती हैं। दक्षिण भारत में भी बहुत अच्छा वातावरण है।’

महाराष्ट्र में 40 सीटें तक मिलेंगी- आरपीआई नेता

उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र में जो 48 सीटें हैं उसमें से 40 सीटें हमारी आ सकती हैं। हमने पूरे महाराष्ट्र का दौरा किया है। मोदी साहब भी आ रहे हैं…17 तारीख को भी वे आने वाले हैं। और पूरे महाराष्ट्र में उन्होंने काफी अच्छा दौरा किया है। उनका बहुत ही अच्छा रेस्पॉन्स है। हमें बहुत अच्छी सफलता मिलेगी।’

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं, जिनमें मुंबई की 6 सीटें समेत बाकी बची सभी 13 सीटों पर 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होना है। यहां सत्ताधारी महायुति गठबंधन (बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी) और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (शिवसेना-यूबीटी, कांग्रेस और एनसीपी-शरदचंद्र पवार) के बीच सीधा मुकाबला है

मुंबई में 17 मई यानी शुक्रवार को दोनों ही गठबंधनों के शीर्ष नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिवाजी पार्क में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे और उनके रोडशो के लिए भी काफी तैयारियां की गई हैं। वहीं एमवीए ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स के एमएमआरडीए मैदान में मेगा रैली की तैयारी की है।

बीजेपी के सहयोगी और आरपीआई नेता रामदास अठावले ने महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति गठबंधन की बड़ी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों को 48 में से 40 सीटें तक मिल सकती हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]