कोलकाता वर्सेज मुंबई आज का आईपीएल मैच कहां होगा

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्लेऑफ की रेस रोमांचक होती जा रही है और हर मुकाबला नया समीकरण लेकर आ रहा है। इसी कड़ी में शनिवार (10 मई 2024) को मैच का आयोजन कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में किया जाने वाला है।मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर मुंबई इंडियंस से होने वाली है। मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान श्रेयस अय्यर के पास है। वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं।मुंबई इंडियंस का सफर इस साल बेहद खराब रहा है। टीम ने 12 में से केवल 4 मैच जीते हैं। वे आईपीएल 2024 के प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। ऐसे में इस मैच में वे जीतकर अच्छा अंत करना चाहेंगे। वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स का सफर शानदार रहा है। उन्होंने 11 में से 8 मैच जीत लिए हैं। वे टेबल पर टॉप पर मौजूद हैं। ऐसे में अपनी बढ़त को बरकरार रखना चाहेंगे।
कहां होगा कोलकाता-मुंबई के बीच आज का आईपीएल मैच
कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज का आईपीएल मैच कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (KKR vs MI Squad)
मुंबई इंडियंस:हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएट्ती, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, इशान किशन, अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), नेहल वढेरा और ल्यूक वुड।
कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नीतिश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, साकिब हुसैन, मुजीब उर रहमान, गट एटिकिंसन, अल्लाह गजनफर, फिल साल्ट।
