दिल्ली में बैठा भगवान जगन्नाथ का बेटा ही करेगा काम…..

लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच पीएम मोदी ने आज यानी सोमवार को ओडिशा के बरहमपुर में एक जनसभा को संबोधित किया और विपक्ष पर जमकर प्रहार किया. पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा को जल्द ही पहली बार ‘डबल इंजन’ सरकार मिलेगी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और बीजेडी नेताओं ने ओडिशा को लूटा. ओडिशा को पहले कांग्रेस ने और फिर बीजेडी नेता ने लूटा. उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में जो भगवान जगन्नाथ का जो बेटा बैठा है न, वह जरूर काम करेगा.’जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा में इस बार 2 यज्ञ एकसाथ हो रहे हैं. एक यज्ञ देश में, हिंदुस्तान में मजबूत सरकार बनाने के लिए है. और दूसरा यज्ञ ओडिशा में भाजपा के नेतृत्व वाली मजबूत राज्य सरकार बनाने का है. मैं आज ओडिशा भाजपा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. ओडिशा भाजपा ने, ओडिशा की आकांक्षाओं को, यहां के युवा सपनों को ध्यान में रखते हुए, यहां की बहनों-बेटियों के सामर्थ्य को ध्यान में रखते हुए बहुत ही विजनरी संकल्प पत्र जारी किया है.
