पुंछ आतंकी हमले को कांग्रेस नेता राहुल ने बताया शर्मनाक…..

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार की देर शाम को आतंकवादियों ने भारतीय वायु सेना के काफिले के ऊपर गोलीबारी चलानी शुरू कर दी. इस हमले में आतंकवादियों ने जवानों के दो वाहनों को अपना शिकार बनाया.इस हमले में 1 जवान की मौत हो गई वहीं 4 अन्य जवान घायल हो गए जिनमें से एक की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है. हमले की इस घटना के बाद आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावा घेराबंदी अभियान शुरू किया गया है. अधिकारियों ने हमले की जानकारी देते हुए बताया कि हमला शाम को शशिधर के पास हुआ जब सेना के वाहन सुरनकोट इलाके से सनाई टॉप तक जा रहे थे.हमले की जानकारी देते हुए वायुसेना ने अपनी एक्स पोस्ट पर लिखा ,’ शाम को शशिधर के पास आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना के एक वाहन सहित दो वाहनों पर गोलीबारी की, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शाहसितार के पास आतंकवादियों ने भारतीय वायु सेना के वाहन काफिले पर हमला किया. स्थानीय सैन्य इकाइयों द्वारा क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है. काफिले को सुरक्षित कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.’
