T20 वर्ल्ड कप में इस बल्लेबाज ने ठोका सबसे तेज शतक……

टी 20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है. अमेरिका और वेस्टइंडीज में 2 जून से क्रिकेट का ये महाकुंभ लग जाएगा. इसके साथ ही 20 देशों के बीच एक बार फिर चैंपियन बनने की दौड़ शुरू हो जाएगी.2007 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अबतक एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले हैं. इस दौरान कई रिकॉर्ड बने और कई टूट गए. लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे 14 साल गए लेकिन आज तक कोई नहीं तोड़ सका. हम बात कर रहे हैं किसी भी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने की. आप शायद ये जानकर भी चौंक जाएं कि टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक ठोकने का रिकॉर्ड किसी पुरुष नहीं बल्कि एक महिला क्रिकेटर के पास है.
