थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 01 नफर गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद
कार्यालय सोनभद्र
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 01 नफर गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद

लोक सभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में दिनांक- 03.05.2024 को समय 04.15 बजे मंदाकिनी ढाबा से एक नफर गांजा तस्कर असुरेश कुमार पुत्र स्व0 कुदावन नि0 ग्राम बरैला थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष को 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-326/2024 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
सुरेश कुमार पुत्र स्व0 कुदावन नि0 ग्राम बरैला थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण-
01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1- उ0नि0 विनोद कुमार यादव थाना रा0गंज सोनभद्र ।
2- हे0का0 रविकान्त गौतम थाना रा0गंज सोनभद्र ।
3- का0 शंकरलाल थाना रा0गंज सोनभद्र।
