पाकिस्तान में एक पहाड़ी इलाके में दुर्घटना में बस फिसलकर खाई में जा गिरी बस में बैठे 20 लोगों की मौत

पाकिस्तान में सुबह सुबह एक पहाड़ी इलाके में दुर्घटना में बस फिसलकर खाई में जा गिरी। बस में बैठे 20 लोगों की मौत हो गई, वहीं 21 लोग अभी घायल हैं। उत्तर पश्चिम पाकिस्ताान में शुक्रवार को एक बस गिलगित-बाटलिस्तान क्षेत्र के डायमेर जिले में काराकोरम मार्ग पर रावलपिंडी से हुंजा जा रही थी।सुबह लगभग 5:30 बजे रास्ते में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया्र जिस कारण बस फिसलकर सिंधू नदी में जा गिरी। बस में सवार कई लोगों जख्मी हो गए। लगभग 15 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं कई शव को बरामद किया गया है। सूत्रों की मानें तो मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है क्योंकि घायलों की हालत गंभीर है। अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।बस में 43 लोग सवार थे।

सेना के हेलीकॉप्टरों से बचाव कार्य कराया गया। साथ ही घायल और मृतकों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, बचाव कार्य जारी है।

प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को “हर संभव चिकित्सा उपचार” प्रदान करने का निर्देश दिए। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री हाजी गुलबार खान ने घटना पर शोक व्यक्त किया और प्रशासन को घायलों को तत्काल चिकित्सा सहा1यता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। गिलगित-बाल्टिस्तान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्लाह फराक ने कहा कि दुर्घटना के बाद चिलास अस्पताल में आपातकाल घोषित किया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]