बेटी रिद्धिमा को याद आए पिता ऋषि कपूर

ऋषि कपूर बॉलीवुड के बड़े स्टार में से एक हैं और कपूर परिवार के सबसे सफल और कमाल के एक्टरों में से एक थे. ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरूआत में जहां रोमांटिक फिल्मों में जमकर काम किया था, वहीं उन्होंने अपनी करियर की दूसरी पारी में कुछ कमाल के किरदार किए थे.खासकर के ऋषि कपूर के वो निगेटिव रोल वाले किरदारों ने उन्हें अलग पहचान दिलाई थी. हाालंकि कोरोना के पहले साल यानि की साल 2020 में, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद ऋषि कपूर का निधन हो गया था और उन्होंने भारतीय सिनेमा में शानदार काम किया था. रोमांटिक हीरो से लेकर के रोल में भी दर्शकों को अपनी अदाकारी से कायल कर लिया था. ऐसे में आज उन्बें गए हुए करीब 4 साल हो गए हैं और उनकी याद में उनके परिवार ने कुछ इमोशनल मैसेज लिखा है और साथ ही कमाल की तस्वीरें शेयर की हैं.

नीतू को याद आए ऋषि कपूर

ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति के साथ काफी सारी यादें साझा की हैं और उन्होंने ऋषि कपूर के साथ अपने करियर की कुछ थ्रोबैक फोटोज साझा की हैं. फोटोज के साथ नीतू कपूर ने हार्ट और रोने वाली इमोजी भी शेयर की हैं. बता दें ऋषि कपूर के बाकि तस्वीरों में वो दोनों खुश नजर आ रहे हैं

बेटी रिद्धिमा को याद आए पिता

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने बरसी पर अपने पिता को याद किया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिता के साथ अपनी बचपन की एक प्यारी तस्वीर साझा की है. रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा, “जिन्हें हम प्यार करते हैं वे दूर नहीं जाते, वे हर दिन हमारे साथ चलते हैं. #हमेशा के लिए #आप बहुत याद आते हैं”

दामाद से ससुर को किया याद

रिद्धिमा के पति भरत साहनी ने भी एक भी एक फैमिली फोटो शेयर की है. इसमें वह रिद्धिमा, उनकी बेटी, रणबीर कपूर, ऋषि जी, नीतू कपूर और कृष्णा राज कपूर नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा, “सभी यादों के लिए धन्यवाद. हम आपको याद करते हैं.”

शर्मा जी नमकीन थी’ आखिरी फिल्म

ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ 2022 में OTT पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही ऋषि बीमार पड़े थे और ऋषि फिल्म पूरी करते, उससे पहले ही उनका निधन हो गया था. इसके बाद इस किरदार में ऋषि कपूर भी थे और बाद में उनकी जगह परेश रावल ने ली थी और यह पहली ऐसी हिंदी फिल्म है, जहां एक ही किरदार को दो दिग्गज कलाकारों ने प्ले किया

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]