तेज रफ्तार कार सिंध नदी में गिरी, जिसमे 4 लोगों की मौत

जम्मू कश्मीर के गंदेरबाल जिले में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार कार सिंध नदी में गिर गई, जिसमे 4 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सोनमर्ग के पास स्थित एक गांव में कार नदी में जा गिरी, जिसकी वजह से 4 लोगों की मौत हो गई।अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी में 9 लोग यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान कार फिसलकर नदी में जा गिरी। गुंड पुलिस स्टेशन को रविवार शाम तकरीबन 4 बजे घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद मौके पर टीम को रवाना किया गया।
घटना के बाद मौके पर एसडीआरएफ की एक टीम भी पहुंची और राहत-बचाव का कार्य शुरू किया। पुलिस ने बताया कि चार शवों को अभी तक बरामद किया जा चुका है। दो लोगों को घायल अवस्था में बचाया गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि बाकी के तीन लोगों की अभी भी तलाश की जा रही है।
