ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के माउंट ब्यूटी में एक विमान हादसा,दो लोगों की मौत

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के माउंट ब्यूटी में शनिवार को एक विमान हादसा हो गया। इस हादसे में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।माउंट ब्यूटी में झीलें, जंगल और बर्फ के मैदान हैं।
पायलट और यात्री दोनों की घटनास्थल पर मौत
सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान एम्बैंकमेंट ड्राइव के ऊपर से उड़ान भर रहा था, इसी समय विमान टकरा गया। पायलट और यात्री दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान की औपचारिक पुष्टि होनी बाकी है।
मृतक विमान में अकेला यात्री था
विक्टोरिया पुलिस के मुताबिक, वे विमान में अकेले यात्री थे। विक्टोरिया राज्य के कंट्री फायर अथॉरिटी ने एक बयान में संकेत दिया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान एक ‘संचालित ग्लाइडर’ था।
