देवर ने तलवार से भाभी के सिर पर वार कर की हत्या ,मची सनसनी

कार्यालय सोनभद्र
सोनभद्र बीजपुर दिनांक-25.04.2024 को समय लगभग 7.00 बजे थाना बीजपुर क्षेत्रान्तर्गत सूचना प्राप्त हुई कि दशमतिया देवी पत्नी स्व0 धनराज गोड़ निवासिनी ग्राम झीलो पर्वतवा टोला थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 36 वर्ष को उसका देवर भवन सिंह गोड़ पुत्र रामबदन गोड़ निवासी उपरोक्त उम्र लगभग 26 वर्ष, जो प्रथम दृष्टया मानसिक

विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है, के द्वारा अपनी भाभी दशमतिया देवी उपरोक्त को तलवार से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी । उक्त सूचना पर थाना बीजपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त भवन सिंह गोड़ को पुलिस हिरासत में लिया गया है। मौके पर लॉ एण्ड आर्डर की कोई समस्या नहीं है।
