मोटर साइकिल में पेट्रोल डालते समय जलाया माचिस तो लगी आग ,युवक झुलसा

मोटर साइकिल में पेट्रोल डालते समय जलाया माचिस तो लगी आग ,युवक झुलसा

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी सोनभद्र| हाथीनाला थाना क्षेत्र के मालोघाट में बीती देर रात्रि लगभग 9 बजे 24 वर्षीय देवकुमार पुत्र नारायण जिसे पेट्रोल से जलने के बाद एंबुलेंस की मदद से लगभग रात्रि 10:15 बजे सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया, जहां उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर प्रवीण के द्वारा ईलाज चल रहा है। चिकित्सक ने बताया कि युवक अपने घर पर

मोटरसाइकिल में पेट्रोल डाल रहा था, इसी दौरान अंधेरा होने की वजह से उसने अपनी बेटी को माचिस जलाने के लिए कहा ,जैसे ही माचिस जली मोटरसाइकिल में डाली जा रही पेट्रोल में आग लग गई और युवक उसकी चपेट में आ गया ,जिससे वह झुलस गया किसी तरीके से परिजनों के द्वारा युवक को आग की लपटो से बचाया गया और आनन फानन मे सरकारी अस्पताल दुद्धी में इलाज हेतु लाया , युवक लगभग 20% जल चुका है जिसका उपचार दुद्धी सीएचसी में जारी है |

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]