बाइक सवार जीजा साले को बस ने रौंदा मौके पर हुई मौत

बाइक सवार जीजा साले को बस ने रौंदा मौके पर हुई मौत ।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी

चंद पलों में शादी की खुशियां मातम में बदली ।

चोपन/ सोनभद्र – जुगैल स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमिया गांव के पास चितरंगी (मध्यप्रदेश) की तरफ से आ रही बस की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा साले की दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया सुचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गई| प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक गणेश पुत्र शिवमुरत निवासी सेमिया उम्र 26 वर्ष के भाई की शादी वुधवार 24 तारीख को थी मंगलवार 25 तारीख को बारात सकुशल वापस सेमिया आ गई हंसी खुशी घर के लोग रिति रिवाज के साथ कार से दुल्हा और दुल्हन को घर में ले गये कुछ देर बिता ही था कि किसी ने बताया कि कार में लड़की पक्ष से आया लोटा छुट गया है जबतक लोग बाहर आये तो कार जा चुकी थी तभी उसको फोन कर बताया गया तो वह आगे रुक गया जिसके बाद मृतक गणेश और उसका साला सुनील पुत्र जगधारी निवासी ओबरा बाइक से लोटा लेने के लिए निकल कर अभी कुछ दूर पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही बस की चपेट आ गये जिसके बाद दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई उधर घटना की सुचना जैसे ही परिजनों को मिली तो हड़कंप मच गया देखते ही देखते चंद पलों में खुशियां मातम में बदल गई वहीं दुर्घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गई वहीं दुर्घटना के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया और चतरवार गांव के पास बस खड़ी करके फरार हो गया पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया |

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]