गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो गई

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान से सियासी घमासान छिड़ गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो गई है. उन्होंने कहा कि अब इनके मेनिफेस्टो बनाने में सैम पित्रोदा की अहम भूमिका है.अमित शाह ने कहा, ‘जब मोदीजी ने ये मुद्दा उठाया तो पूरी कांग्रेस, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी बैकफुट पर आ गए.मैं मानता हूं कांग्रेस पार्टी अपने घोषणापत्र से इस बात को वापस लेगी.सैम पित्रोदा के बयान को देश की जनता गंभीरता से ले.’

सैम पित्रोदा का संपत्ति के बंटवारे पर विचार होना चाहिए, अमेरिका का हवाला देते हुए इनहोंने कहा कि 55 फीसदी संपत्ति सरकारी खजाने में जाती है. आज सैम ने कांग्रेस का मकसद साफ कर दिया है, वो लोगों की निजी संपत्ति सरकारी खजाने में डालकर इसका बंटवारा माइनोरिटी में करना चाहिए.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]