इजरायली हमले में मारी गई एक इजरायली महिला के गर्भ से बच्ची का हुआ जन्म

इजरायल ने गाजा पट्टी पर फिर से हमले तेज किए हैं। यही नहीं रविवार को तो उसके हमले में एक ही रात में 22 लोगों की मौत हो गई। यही नहीं 22 जिंदगियां चली गईं तो एक का जन्म भी हुआ। इजरायली हमले में मारी गई एक इजरायली महिला के गर्भ से बच्ची का जन्म हुआ है।

फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। खबरों के अनुसार इजरायल के हमलों में जो लोग मारे गए हैं, उनमें एक ही परिवार के 13 बच्चे शामिल हैं। इन हमलों में अलग-बगल के दो घर ही निशाने पर आए और उनमें रहने वाले 22 लोगों की मौत हो गई।

इसी दौरान एक बच्ची का जन्म मरी हुई मां के गर्भ से हुआ। बच्ची का वजन करीब 1.4 किलोग्राम है और डिलिवरी ऑपरेशन से हुई है। बच्ची की देखभाल में जुटी डॉ. मोहम्मद सलमा ने कहा कि उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। फिलहाल उसकी जिंदगी को कोई खतरा नहीं है। बच्ची की मां सबरीन अल-सकानी 30 सप्ताह की गर्भवती थी और इजरायली हमले में उसकी मौत हो गई। मां की मौत के बाद पहुंचे बचावकर्मियों ने देखा तो गर्भ के अंदर बच्ची जिंदा थी। इसके तुरंत बाद ऑपरेशन किया गया और बच्ची को गर्भ से निकाल लिया गया।बच्ची को फिलहाल राफा के एक अस्पताल में इनक्यूबेटर में रखा गया है। बच्ची के परिचय के तौर पर लिखा गया है- शहीद सबरीन अल-सकानी की बेटी। यह परिचय एक टेप पर लिखा गया है, जिसे उसके सीने पर चिपकाया गया है। सबरीन के साथ ही उसकी एक बच्ची की भी मौत हो गई है। इसके अलावा पति भी मारे गए हैं यानी नवजात बच्ची अनाथ है। बच्ची के चाचा रमी अल-शेख ने कहा कि उसकी बहन चाहती थी कि बेटी का जन्म हो तो उसका नाम रूह रखा जाए। उन्होंने कहा कि मलक बहुत खुश थी कि उसकी बहन दुनिया में आ रही है, लेकिन उससे पहले इजरायली हमले ने परिवार के तीन लोगों की जान ले ली।

एक ही घर के मारे गए 13 बच्चे, इजरायली हमले से कोहराम

डॉ. सलमा ने कहा कि बच्ची को तीन से चार सप्ताह तक अस्पताल में रखा जाएगा। सलमा ने कहा, ‘इसके बाद हम देखेंगे कि बच्ची को किसे सौंपना है। चाचा चाची को दिया जाए या फिर दादा को। यह एक बड़ी आपदा है। यदि यह बच्ची बच भी गई तो वह एक अनाथ के तौर पर जिंदगी गुजारेगी।’ फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि एक घर के ही 13 बच्चे इजरायली हमले में मारे गए हैं। इसके अलावा दो महिलाओं की भी मौत हो गई है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]