कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद पर हुआ हमला

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद और उनके समर्थकों पर रविवार, 21 अप्रैल की देर रात संतकबीरनगर जिले में 20-25 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।मंत्री के नाम पर चोट लगी, इससे खून बहने लगा। समर्थकों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी मरहम पट्टी की गई। इसके बाद संजय निषाद अस्पताल और पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए।
घटना से नाराज सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद समेत निषाद पार्टी के 3 विधायक भी पहुंचे। 100 से ज्यादा समर्थकों के साथ धरना देते हुए प्रवीण निषाद ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सपा मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
संजय निषाद ने सपा और यादवों पर हमले का आरोप लगाया है। सूचना पाकर पहुंचे एसपी सत्यजीत गुप्ता ने तहरीर लेकर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव की है।
