आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के कांकरे का दौरा पर

छत्तीसगढ़ में अब द्वितीय चरण का लोकसभा चुनाव होना है। 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीटों के लिए मतदान आयोजित होगा। इस सिलसिले में बीजेपी के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है।आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा है।वह कल शाम को ही छत्तीसगढ़ पहुंच चुके हैं। वह आज दोपहर 12 बजे कांकेर में चुनावी सभा लेंगे।

कांकेर में 29 नक्सलियों के बड़े नक्सल एनकाउंटर के बाद यह केंद्रीय गृहमंत्री का प्रथम बस्तर दौरा है,लिहाजा वह आज नक्सल समस्या पर खुलकर बातें करेंगे। रविवार देर शाम अमित शाह का आगमन रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ। केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह भी मौजूद थे।

अमित शाह ने 14 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा सीट पर प्रचार हेतु खैरागढ़ में जनसभा ली थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जिस तरह से हमारे जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारा, इसी तरह से छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया कर देंगे। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि भूपेश सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है।

यह भी जाने की,अमित शाह के बाद इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को सुबह में जांजगीर-चांपा में पीएम मोदी चुनावी सभा लेंगे। इसके बाद दोपहर में धमतरी में सभा लेंगे। वहीं 24 अप्रैल को सुबह 10 अंबिकापुर में पीएम नरेन्द्र मोदी की विशाल सभा होगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]