अग्नि सेवा सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन केऔसुब अग्नि शमन केन्द्र पर किया

अग्नि सेवा सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन केऔसुब अग्नि शमन केन्द्र पर किया।

रितेश शर्मा तहसील संवाददाता

एनटीपीसी विंध्यनगर मे दिनांक 20/04/2024 को केऔसुब इकाई वीएसटीपीपी विन्ध्यनगर की अग्नि सेवा सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन केऔसुब अग्नि शमन केन्द्र पर किया। कार्यक्रम की शूरूआत में उप कमाण्डेंट श्री शिव कुमार कुमावत ने मुख्य अतिथि श्री ई सत्य फणी कुमार, कार्यकारी निदेशक एनटीपीसी विंध्यनगर एवं श्री समीर कुमार, मुख्य महाप्रबन्धक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), सयंन्त्र के वरिष्ठ अधिकारी , सहायक संस्थानों के पधारे हुए गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक अभिनन्दन एवं स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान जनवरी 2023 से 20 अप्रैल 2024 तक की अग्नि दुर्घटना एवं बचाव कार्य का संक्षिप्त विवरण निरीक्षक/अग्नि गगन सैनी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

उन्होने अपने सम्बोधन में बताया कि केऔसुब इकाई वीएसटीपीपी विंध्यनगर की अग्निशमन शाखा, अग्नि सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ दिनांक 14/04/2024 को श्री ई सत्य फणी कुमार, कार्यकारी निदेशक एनटीपीसी विंध्यनगर द्धारा अग्निशमन केन्द्र पर किया गया था। अग्निशमन सेवा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य संयंत्र कंे कर्मचारियों, आम नागरिक, स्कूली बच्चों व महिलाओं को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुक करना, इसके तहत अग्निशमन सप्ताह के दौरान सरस्वती शिशु मन्दिर स्कूल के स्टाफ एवं बच्चों, सरकारी स्कूल, एनटीपीसी के अधिकारियों, कर्मचारियो एवं कामगारों, सीआईएसएफ सेक्यूिरटी विंग के बल सदस्यों एवं सीआईएसएफ के महिला/गृहणीयों के लिए फस्र्ट ऐड फायर फाईटिंग का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसके दौरान उनको संयत्र सुरक्षा, गृह सुरक्षा , आग लगने के कारण व रोकथाम तथा बुझाने के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के श्री ई सत्य

फणी कुमार, कार्यकारी निदेशक एनटीपीसी विंध्यनगर, ने अपने सम्बोधन में केऔसुब अग्निशमन शाखा के द्वारा किए गये कार्यो की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा अग्निशमन शाखा के प्रति विश्वास जताया। उन्होंने गत वर्ष हुए अग्नि दुघटनाओं एवं बचाव कार्य का भी जिक्र किया जिसमें केऔसुब की अग्निशमन शाखा की कार्यवाही की जमकर प्रशंसा की तथा उन्होंने कहा कि यह आवश्यक हो गया है कि अग्नि दुर्घटनाओं की संख्याओं को कम किया जाये और इसके लिए हम सब को मिलजुल कर काम करना है । हमें केऔसुब के अग्निशमन शाखा द्वारा इस वर्ष के स्लोगन ‘‘ अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करें, राष्ट्रीय निर्माण में योगदान दे ‘‘ पर बल देने को कहा। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि महोदय द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओ के विजयी प्रतिभागियो को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक/अग्नि गगन सैनी ने किया। इस अवसर पर उप कमाण्डेन्ट शिव कुमार कुमावत, सहायक कमाण्डेन्ट/अग्नि सदा राम यादव, निरीक्षक ऐ0के राय, शिवानन्द मल, उप निरीक्षक के0एस चैहान, ज्ञानेन्द्र सिंह, जसवंत सिंह, हमबीर सिंह उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अन्त में सहायक कमाण्डेंट/अग्नि श्री सदाराम यादव ने मुख्य अतिथि एवं पधारे हुए अन्य गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]