पुलिस ने एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, उसके कब्जे से कुल 4 किलो 800 ग्राम गाजां बरामद

थाना बभनी पुलिस ने एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, उसके कब्जे से कुल 4 किलो 800 ग्राम गाजां बरामद

कार्यालय सोनभद्र

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 19.04.2024 को थाना बभनी पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ बार्डर आसनडीह बैरियर के पास रन्दह जाने वाली मार्ग पर चेकिंग के दौरान करचाटोला तिराहा के पास से एक अभियुक्त के कब्जे से कुल 4 किलो 800 ग्राम अवैध गाजां बरामद कर गिरफ्तार किया गया । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बभनी पर मु0अ0सं0-49/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त
1.लक्ष्मी प्रसाद पुत्र संकठा प्रसाद निवासी करचा टोला रन्दह, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष ।

बरामदगी
1.कुल 4 किलो 800 ग्राम नाजायज गाजां कीमत लगभग 25000/- रू0 ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.प्रभारी निरीक्षक श्री सदानन्द राय, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 अभय नाथ सिंह यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
3.हे0का0 भरत यादव, हे0का0 प्रदीप कुमार सिंह, हे0का0 रामआशीष यादव, का0 मन्टू कुमार सिंह, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]