अपडेट:हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक ब्यक्ति की मौत
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक ब्यक्ति की मौत।
ग्रामीणों ने लगाया बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप।
राजेश तिवारी (संवाददाता)
कचनर वा (कोन/सोनभद्र) – कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चेरवा डीह में आज सुबह तड़के 4 बजे के आस पास महुआ बीनने के क्रम में जाते समय गिरे हुए हाईटेंशन तार 11000 वोल्ट की चपेट में आ जाने से कपुरचंद पुत्र गोवर्धन 40 वर्ष की मृत्यु हो गई व परिवार में दुःखों का पहाड़ टूट गया जिससे ग्रामीणों ने विभाग के ऊपर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल सहायता धन राशि दिलाने की मांग की। इसी क्रम में बतातें चलें कि कपुरचंद गरीब परिवार होने के साथ पांच संताने थी जिसमें कि दो की शादी हो चुकी है और शेष अविवाहित हैं व पत्नि की पूर्व में मौत हो चुकी है। इनका हँसता खेलता हुआ परिवार का मुखिया आज बिजली विभाग की लापरवाही का शिकार हो गया। इसकी सूचना ग्राम प्रधान शारदा पासवान ने कोन पुलिस व बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी को दी जिसकी सूचना मिलते ही कोन पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। उपरोक्त के संबंध में ग्राम प्रधान शारदा पासवान ने बताया कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही व उदासीनता के कारण आज एक ब्यक्ति की मौत हो गई जो विभाग के लिए चुनौती से कम नहीं है। इस संबंध में कचनर वा सब स्टेशन पर कार्यरत अवर अभियंता आरिफ खान से सेल फोन पर सम्पर्क करने की कोशिश की गयी किन्तु सम्पर्क नहीं हो सका। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्चा धिकारियों व माननीय जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल सहायता धन राशि दिलाने की मांग की है।
