यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे होगा घोषित, रोल नंबर से चेक कर सकेंगे नतीजे

यूपी बोर्ड से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। कार्यालय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं रिजल्ट आज दोपहर जारी किये जाने की घोषणा कर दी गई है।रिजल्ट बोर्ड अध्यक्ष द्वारा दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित होते ही डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद आप रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]