विद्युत तार के चपेट में आने से किसान की मौत, मचा कोहराम

विद्युत तार के चपेट में आने से किसान की मौत, मचा कोहराम।

राजेश कुमार जायसवाल

कोन स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चेरवाडीह में हाइटेंसन विद्युत तार की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की तत्काल मौके पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार मृतक कपूर चंद्र पुत्र स्वर्गीय गोवर्धन पासवान जिसका उम्र करीब 44 वर्ष है। जो प्रतिदिन की भांति आज शुक्रवार को भी भोर में लगभग 4:00 बजे घर से कुछ ही दूरी पर महुआ बिने जा रहा था कि रास्ते में हाई टेंशन तार टूट कर गिरा हुआ था, अंधेरे का समय होने के कारण किसान को समझ में नहीं आया और उस गिरे हुए हाई टेंशन तार की चपेट मे आ गया

और उसमे प्रवाहित करंट से उसकी मौके पर ही तत्काल मृत्यु हो गई जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा स्थानीय ग्राम प्रधान को दिया।फिर प्रधान जी द्वारा इसकी जानकारी थाना कोन को दी गई तत्पश्चात कोन पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र की हाई टेंशन विद्युत तार जर्जर होने के कारण बार-बार टूट कर गिर जाता है जिसकी वजह से इसी तरह की कई बार घटनाएं घटित हो चुकी है और आए दिन फाल्ट की समस्या बनी रहती है। जर्जर विद्युत तार को बदला जाना नितांत आवश्यक है। जिससे कि इस तरह की घटना भविष्य में न घटित हो सके।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]