एनटीपीसी विंध्यनगर के सीआईएसएफ द्वारा चलाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह

एनटीपीसी विंध्यनगर के सीआईएसएफ द्वारा चलाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह l

रितेश शर्मा तहसील संवाददाता

एनटीपीसी विंध्यनगर के सीआईएसएफ द्वारा चलाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों की कड़ी में सीआईएसएफ द्वारा संयंत्र की अग्नि सुरक्षा विषय पर एनटीपीसी एनटीपीसी कर्मचारी एवं कामगारों के लिए के लिए अग्निशमन कक्षा आयोजित किया गया । इस दौरान उपस्थित सभी कर्मियों को संयंत्र की अग्नि सुरक्षा एवं अपनी सुरक्षा के विभिन्न उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

इस दौरान सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट अग्नि श्री सदा राम यादव, जी एम (ओ एन्ड एम) तथा सहायक उप निरीक्षक अग्नि जसवंत सिंह, उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कर्मचारियों के समक्ष अग्नि सुरक्षा का प्रदर्शन कर उन्हें इसके उपाय के प्रति जानकारी दी।

उन्होंने उपस्थित सभी कर्मचारी को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए बताया कि अग्नि से सुरक्षा आवश्यक है और छोटी-छोटी सी बातें गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। । एक सप्ताह तक आयोजित होने वाले इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]