तमिलनाडु: शिवगंगा में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम ने किया मतदान

तमिलनाडु: शिवगंगा में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम ने मतदान किया

वोट डालने के बाद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा, “मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि मैं लोकसभा चुनाव में अपना वोट डाल सका। जहां तक तमिलनाडु का सवाल है, मुझे पूरा विश्वास है कि INDIA समूह तमिलनाडु की सभी 39 संसदीय सीटों पर जीत हासिल करेगा। यह चुनाव का पहला चरण है। आज पूरे तमिलनाडु में वोट पड़ रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी सीटें जीतेंगे।”

बिहार के नवादा में गांधी इंटर स्कूल मतदान केंद्र 279, 278 पर सभी तैयारियां पूरी

बिहार के नवादा में गांधी इंटर स्कूल मतदान केंद्र 279, 278 पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के तहत बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर आज थोड़ी देर में मतदान शुरू होगा।

पहले चरण का मतदान आज, 21 राज्यों की 102 सीटों पर होगी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का आज मतदान होगा। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें यूपी, बिहार, बंगाल समेत कई राज्य शामिल हैं। 1600 से ज्यादा प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 9 केंद्रीय मंत्रियों, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत भी दांव पर है।

वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होगी और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। हालांकि, कुछ राज्यों में वोटिंग खत्म होने का समय अलग है। लोकसभा चुनाव के साथ ही आज अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला मतदाता हैं। इनमें से 35.67 लाख वोटर्स ऐसे हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे। जबकि, 20 से 29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ है। इनके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]