मशहूर सिनेमैटोग्राफर गंगु रामसे का 88 साल की उम्र में हुआ निधन

फिल्म इंडस्ट्री से बीते दिन गुरुवार को चौंका देने वाली खबर सामने आई जिसने लोगों का दिल तोड़ दिया। जाने-माने निर्माता-निर्देशक मोहन भाकरी का निधन हो गया है। 18 अप्रैल को मोहन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।देर शाम जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आई तो पूरी इंडस्ट्री में गम के बादल छा गए। कई सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक जाहिर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि इससे पहले मशहूर सिनेमैटोग्राफर गंगु रामसे का 88 साल की उम्र में निधन हो गया था।

कौन थे मोहन भाकरी?

मोहन भाकरी को हॉरर फिल्मों का बेताज बादशाह कहा जाता था। इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हॉरर फिल्में जिन्हें देखने की लोग आज भी हिम्मत नहीं कर पाते हैं, उन्हीं की देन थी। 1980 के दशक में उन्होंने कई हिंदी बी फिल्में बनाई थीं, जिनमें अधिकतर डरावनी फिल्में शामिल रही हैं। हॉरर फिल्मों के लिए उन्हें खासतौर पर पहचान मिली थी। इसके अलावा मोहन भाकरी ने कुछ पंजाबी फिल्में भी बनाई थीं। खूनी महल, अमावस की रात, चीख, इंसान बना शैतान, कब्रिस्तान, खूनी मुर्दा, पांच फौलादी जैसी तमाम फिल्में हैं, जो दर्शकों को आज भी पसंद आती हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]