चुनाव प्रचार के आज आखरी दिन सूबे के मुख्यमंत्री ने कैंचीधाम में पूजा की और बाबा से कामना की

चुनाव प्रचार के आज आखरी दिन सूबे के मुख्यमंत्री ने कैंचीधाम में पूजा की और बाबा से कामना की है कि 5 सीट बीजेपी की झोली में आएं. बुधवार सुबह सीएम धामी कैंची धाम पहुंचे और पूजा अर्चना की.इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने राम नवमी के मौके पर भी राम नाम का जाप किया और राज्य के लोगों की खुशहाली की कामना की. सीएम धामी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जनता का खूब समर्थन मिला और जाहिर है कि 5 सीट बीजेपी के खाते में जाएंगी.
आपको बता दें की लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर भी सीएम ने इसी मंदिर में मत्था टेका था और देवालय स्वच्छता का संदेश दिया था. वहीं सीएम धामी ने कहा कि 5 सीटें जीतेंगे देश मे एक बार फिर मोदी की सरकार बनेगी. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता पूरी तरह से तैयार है. लोगों में उत्साह, जोश और जुनून है. लोकतंत्र के महापर्व में हर कोई अपना योगदान करना चाहता है. यहां पर प्रचार पूरा हो चुका है. भाजपा पांचों सीटें पहले भी जीती है और इस बार भी भाजपा सभी 5 सीट पर जीत दर्ज़ करेगी.
