एकनाथ शिंदे ने कहा अभिनेता सलमान खान के आवास पर फायरिंग कर कानून हाथ में लेने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि फिल्म अभिनेता सलमान खान के आवास पर फायरिंग कर कानून हाथ में लेने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम शिंदे ने कहा कि मुंबईकरों को डरने की कोई वजह नहीं है।मुंबई को सुरक्षित रखने का काम गृह विभाग और पुलिस प्रशासन कर रहा है।

सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलक्सी अपार्टमेंट के बाहर आज सुबह करीब पांच बजे दो अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की और फरार हो गए। इस घटना के बाद मुंबई में तनाव का माहौल बढ़ गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद सीएम ने फिल्म अभिनेता सलमान खान से फोन पर बात की और उन्हें सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया। इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मीडिया को बताया कि इस मामले के आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।

शिंदे ने चेतावनी दी है कि अगर चुनाव के दौरान किसी ने कानून व्यवस्था संभालने की कोशिश की तो वह चुप नहीं बैठेंगे। गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। जैसे ही इस मामले में कुछ नई अपडेट आती है, वे इसकी जानकारी मीडिया को देंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]