कोन क्षेत्र के सब स्टेशन पर संविदा कार्मिको का एक दिवसीय कार्य बहिस्कार, बिजली आपूर्ति ध्वस्त।

कोन क्षेत्र के सब स्टेशन पर संविदा कार्मिको का एक दिवसीय कार्य बहिस्कार, बिजली आपूर्ति ध्वस्त।

राजेश तिवारी ( संवाददाता)

कचनर वा (कोन/ सोनभद्र) – नव सृजित विकाश खण्ड के कोन क्षेत्र के विद्युत वितरण उपकेंद् पर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अंतर्गत कोन/ कचनर वा सब स्टेशन पर आज सुबह से संविदा कार्मिको ने संगठन के जिला अध्यक्ष के आहवान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर कार्य का वहिस्कार् किया वहीं उच्चा धिकारियों द्वारा मांगे न माने जाने पर आगामी 15 अप्रैल से अधिशासी अभियंता कार्यालय पिपरी पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी। संगठन के जिला अध्यक्ष द्वारा भेजे गए माँग पत्र में क्रमश:-1 जिन संविदा कार्मिको को कुशल से अर्ध कुशल किया गया है उसे तत्काल कुशल करने के साथ मान देय दिलाया जाय। 2- जिन संविदा कार्मिको का मान देय रोका गया है उसका भुगतान कराने के साथ कार्य पर वापस वुलाया जाय।
3- विभिन्न उपकेंद् पर दुर्घटना ग्रस्त कार्मिको के परिजनों को तत्काल सहायता धन राशि दिलाया जाय।
वहीं संगठन के जिला अध्यक्ष ने भेजे गए पत्र के माध्यम से संबंधित कार्य दायी संस्था जी*पी*एस पर आरोप लगाया है कि संविदा कार्मिको के उपर दवाव बनाकर व सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर 8 घंटे के बजाय 12 घंटे कार्य कराया जाता है जो कि मानवाधिका रों के अधिकारों का हनन करते हुए सुरक्षा नियमों को दरकिनार करते हुए कार्य कराया जाता है। उक्त के क्रम में संविदा कर्मचारी दयाशंकर ने बताया कि उक्त O &M जी*पी*एस कम्पनी के जिम्मेदार अधिकारी को पिपरी स्थित कार्यालय पर वार्ता के क्रम में वुलाया गया है। वहीं आज सुबह सब स्टेशन कोन पर जयशंकर यादव की अध्यक्षता में संविदा कार्मिको का एक दिवसीय सांकेतिक कार्य वहिस्कार् के साथ साथ प्रदर्शन किया गया जिसमें मुख्य रूप से दयाशंकर यादव, लालबहादुर यादव, दिलीप कुमार, विकास, नारद आदि संविदा कर्मचारी उपस्थित थे वहीं दूसरी ओर कोन क्षेत्र की विजली ब्ययस्था चरमरा गई।
इसी क्रम में कचनरवा सब स्टेशन पर संगठन के आह्वान पर प्रदर्शन कर कार्य वहिस्कार् किया गया। इस संबंध में सब स्टेशन कचनर वा अवर अभियंता आरिफ खान ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टी*जी -2 के कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है ताकि क्षेत्र में किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो। ग्रामीणों की मानें तो अगर संविदा कार्मिको की मांगे न मानी गयी तो गर्मियों के दिनों में विजली आपूर्ति वाधित होने से लोगों के साथ पशु पक्षियों के लिए पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ सकता है जो सभी के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]