पुलिस को मिली सफलता, मध्य प्रदेश राज्य से निर्गत परमिट पर उ0प्र0 राज्य में अवैध खनिज का परिवहन करने के सम्बन्ध मे 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस को मिली सफलता, मध्य प्रदेश राज्य से निर्गत परमिट पर उ0प्र0 राज्य में अवैध खनिज का परिवहन करने के सम्बन्ध मे 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता -सद् दाम कुरैशी

चोपन/ सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों व अवैध खनिज के परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 75/2024 धारा- 379,411,420,468,120बी भादवि व 4/21 खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम में वांछित अभियुक्त गण 1. वाहन चालक रामनरेश यादव पुत्र दशरथ यादव निवासी बेलखडा थाना अहरौरा जनपद- मीरजापुर, 2. मकरध्वज पुत्र महावीर निवासी सुकृत थाना राबर्ट्सगंज जनपद- सोनभद्र, 3. चन्द्रेश पुत्र राजेश निवासी टिसौरा थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक 13.04.2024 को समय 07.00 बजे चोपन से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं वांछित 19 अभियुक्त गण जिसमें वाहन स्वामी/ चालक / क्रशर प्लांट मालिक / पट्टाधारक/ आई.एस.टी.पी निर्गत करने वाले कर्मचारी के धरपकड़ के लिए पुलिस कार्रवाई में जुट गई है|गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक , उ0नि0 राजेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी डाला ,हे0का0 हरी सिंह यादव चौकी डाला हे0का0 मनोज कुमार चौकी डाला ,का0 जोगेन्द्र कुमार चौकी डाला थाना चोपन सामिल रहे।
