मॉम-टू-बी दीपिका ने प्लांट किया बेबीमून टैन

दीपिका पादुकोण हाल ही में फिल्म फाइटर में नजर आईं. फिल्म में इस बार उनकी जोड़ी ऋचिक रोशन के साथ नजर आई, जिसको लोगों ने काफी पसंद भी किया. फिल्म के रिलीज के करीब एक महीने बाद उन्होंने फैंस को अपनी पहली प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी.उनके घर नन्हा मेहमान सितंबर में आने वाला है और इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड का आनंद ले रही हैं. प्रेग्नेंसी की वजह से एक्ट्रेस ने फिलहाल एक्टिंग से थोड़ी दूरी बना ली है, लेकिन फैंस के साथ वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं.

सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट फोटो सामने आई है, जिसको क्लिक होने वाले पापा यानी रणवीर सिंह ने क्लिक की है. तस्वीर में मॉम-टू-बी दीपिका ने बेबीमून टैनिंग की झलक दिखाई है.

दीपिका की तस्वीर के देखने कते बाद ये माना जा रहा है कि इन दिनों वह अपनी बेबीमून का लुफ्त, कहीं समंदर किनारे उठा रही हैं. दीपिका ने तस्वीर के साथ एक कैप्शन में दो सूरज की इमोजी के साथ समंदर वाली इमोजी बनाई और तस्वीर के साथ रणवीर सिंह को टैग किया. दीपिका ने ग्रे टैंक टॉप पहना हुआ है और कंधे पर सफेद टोट बैग रखा था. उसने अपने बालों का जूड़े में बांधा हुआ था और सूरज की रोशनी में पोज देती दिखाई दे रही थी.

दीपिका पादुकोण का लेटेस्ट पोस्ट.

तस्वीर में दीपिका की बैक पर टैनिंग के निशान साफ दिख रही है. इससे ये अंदाजा लगाजा जा सकता है कि तेज धूप की वजह से दीपिका स्कीन का हाल बेहाल हो गया है. उनकी इस फोटो को देखकर फैंस तरह-तरह के सुक्षाव दे रहे हैं.

दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की तरफ तो उनकी अगली फिल्म का नाम क्लकी 2898 है, जिसमें वह साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. ये पहला मौका है, जब प्रभास और दीपिका एक साथ काम करेंगे.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]