मुर्धवा- बीजपुर संपर्क मार्ग (रनटोला) में तीन वाहन हुए दुर्घटनाग्रस्त, लगा लंबा जाम

मुर्धवा- बीजपुर संपर्क मार्ग (रनटोला) में तीन वाहन हुए दुर्घटनाग्रस्त, लगा लंबा जाम

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
रेणुकूट (सोनभद्र) पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा- बीजपुर संपर्क मार्ग पर गुरुवार की भोर हुए हादसे के बाद, लंबा जाम लग गया। जाम की वजह से हजारों श्रमिकों की ड्यूटी छूट गई, जाम लंबा लगा होने की वजह से वह अपने काम पर नहीं जा सके! और बीच रास्ते से उन्हें वापस होना पड़ा। बुधवार की देर शाम एक हाईवा कोयला लेकर रेणुकूट से छत्तीसगढ़ की ओर जा रही थी। इस दौरान रन टोला गांव के समीप आरवाई सिंह पुलिया के पहले ही वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई।

दुर्घटना स्थल के बगल में ही गुरुवार की भोर में लगभग 5:00 बजे एक दूसरा ट्रेलर सरिया लेकर बोकारो से सिंगरौली जा रहा था। ट्रक चालक अटल यादव निवासी आजमगढ़ ने बताया कि उसका ब्रेक फेल होने की वजह से इस स्थान पर वह बैक होकर उसका वाहन आड़े- तिरछे हो गया। दुर्घटना स्थल पर कम जगह होने के कारण छोटे वाहन धीरे-धीरे आगे निकल रहे थे, किंतु बड़े वाहन नहीं निकल पा रहे थे। वहीं पर सुबह लगभग 7:30 बजे एक और छोटी ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। जिससे वह पहले से पलटी हुई ट्रक में भिड़ गया, जिससे पैदल जाने की भी जगह नहीं बची। तमाम लोग नीचे नाले से होते हुए पहाड़ी पर चढ़कर बाइक से आगे की ओर निकले। सैकड़ो लोग पैदल ही आगे की ओर गये। परंतु हजारों श्रमिकों की ड्यूटी छूट गई। इस दौरान घटनास्थल पर पहुंचे रेणुकूट पुलिस चौकी के सिपाहियों ने क्रेन से पहले फसी हुई छोटी ट्रक को निकाला। जिससे छोटी वाहनों एवं मिनी बसों के आने जाने का रास्ता खुल गया। इस दौरान पुलिस अन्य दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी हटाने के प्रयास में लगी रही।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]