ब्लाक प्रमुख लीला देवी गोड़ की अनुशंसा पर पनारी समाजसेवी ने (परासपानी) में यात्री शेड का किया,उद्घाटन

सोनभद्र:ब्लाक प्रमुख लीला देवी गोड़ की अनुशंसा पर पनारी समाजसेवी ने (परासपानी) में यात्री शेड का किया, उद्घाटन

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो

डाला (सोनभद्र) चोपन क्षेत्र पंचायत अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के परासपानी हरिदास अगरिया के खेत में बुधवार को चोपन ब्लाक प्रमुख श्रीमती लीला देवी गोड़ की अनुशंसा पर समाजसेवी एवं पूर्व पनारी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विजय यादव ने पूजा पाठ कर उद्घाटन किया।
समाज सेवी विजय यादव ने सोनभद्र टाइम्स टीम को बताया कि 7 मीटर लंबा 7 मीटर चौड़ा यात्री शेड के निर्माण में तकरीबन 7 लाख का खर्च आएगा। यात्री सेट बन जाने से जहां ग्रामीणों को बारिस, गर्मी व अत्यधिक सर्दी के दिनों में यातायात वाहनों की प्रतीक्षा के लिए सड़कों पर खड़े रहने की मजबूरी नहीं होगी। वही इन यात्री शेड का आकर्षक डिजाइन गांवों को भी एक नई पहचान देगा। शहरी नगर पंचायतों की तर्ज पर सड़क, मार्ग प्रकाश की सुविधा, नालियों का निर्माण, पानी की उपलब्धता आदि जैसी सुविधाओं को सरकार पंचायत में मुहैया कराने पर जोर देर रही है। लेकिन अब समय के साथ विकास योजनाओं में भी बदलाव किए जाने की आवश्यकता है। उनका कहना है कि गांव की तस्वीर बदलने के लिए शहरो तरह पार्क, चौराहों का सौंदर्य करण, पौधारोपण आदि जैसे योजनाओं पर जनप्रतिनिधियों को काम करना चाहिए। उन्होंने ग्राम पंचायत पनारी के परासपानी में बन रहे यात्री सेट के लिए ब्लॉक प्रमुख की सराहना भी की। मौके पर युवा समाजसेवी एवं पूर्व पनारी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विजय यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक कनौजिया, ग्राम पंचायत सदस्य हनुमान पटेल, जितेंद्र गौड़, हरिदास अगरिया, कमल गुप्ता, ओमकार दुबे आदि दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]