ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चों और दो महिलाओं की मौत

सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर मैरवा स्टेशन के पास मंगलवार (09 अप्रैल) की सुबह एक बड़ी घटना हो गई. ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चों और दो महिलाओं की मौत हो गई. मैरवा स्टेशन के पास लक्ष्मीपुर रेलवे लाइन के पास की घटना है.15707 आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी. इसी ट्रेन की चपेट में से चार लोगों की मौत हुई है.
बताया जा रहा है कि गेहूं की कटनी करके महिला अपने बच्चों को लेकर घर लौट रही थी. इसी दौरान दो बच्चे रेलवे ट्रैक की ओर चले गए. दोनों बच्चों को ट्रैक की ओर जाता देख दोनों महिलाएं बच्चों को बचाने के लिए दौड़ीं. इसी दौरान वो भी चपेट में आ गईं. इस तरह सबकी मौत हो गई. घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर अफरातफरी का माहौल हो गया.
ये सभी लोग लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सभी गेहूं की कटनी करके अपने घर लौट रहे थे. लक्ष्मीपुर रेलवे लाइन के पास यह हादसा हो गया. मरने वाले सभी एक ही परिवार के रहने वाले हैं. घटना के बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंची. आसपास के लोगों का बयान लिया.
