बल्लेबाजों का बोलबाला या गेंदबाज का राज, मुल्लांपुर में कैसा होगा पिच का मिजाज और मौसम

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 23वें मैच में आज मंगलवार को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने-सामने होगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित- महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.पंजाब किंग्स का यह घरेलू मैदान है और टीम इस सीजन में यहां अपना पहला मैच खेल चुकी है, जिसमें उसने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की थी.
पंजाब और हैदराबाद की टीम इस सीजन में अब तक अपने 4-4 मैच खेल चुकी है और दोनों को अब तक 2-2 जीत नसीब हुई है. हैदराबाद बेहतर नेट रन रेट के चलते पांचवें नंबर पर है जबकि पंजाब छठे स्थान पर है. दोनों की नजरें अब जीत हासिल करके अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने पर टिकी होंगी. सनराइजर्स की टीम ने अब तक बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है और मौजूदा सत्र में अधिकतर मौकों पर उसके बल्लेबाजों ने प्रभावित किया लेकिन पंजाब की टीम के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता.
मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीत के दौरान सनराइजर्स ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाया जबकि शुक्रवार को गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ भी टीम ने छह विकेट की आसान जीत दर्ज की. दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले जीतकर इस मैच में उतरेंगी और नवनिर्मित महाराज यादविंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस सिर्फ दूसरे आईपीएल मैच में पावर प्ले में टीम का प्रदर्शन अहम भूमिका निभाएगा.
पिच रिपोर्ट
मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाद दोनों को मदद मिलता है. पिछली बार दिल्ली ने यहां 174 रन जड़ दिए थे, जिसे पंजाब ने आसानी से हासिल कर लिया था. लेकिन पिच से तेज गेंदबाजों को ज़्यादा मिलने की उम्मीद है. इस पिच पर ज्यादा मैच नहीं हुए हैं और ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम ज्यादातर पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.
चंडीगढ़ का मौसम
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच के दिन चंडीगढ़ का मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है. मोहाली का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. लेकिन मैच के अंत तक यह 24 से 18 डिग्री तक रह सकता है. आर्द्रता का प्रतिशत 21 से आसपास रहेगा. हवा साफ रहेगी और तेज गति से चलेगी, इससे तेज गेंदबाजों को स्विंग कराने में मदद मिलेगा.
टीम:
सनराइजर्स हैदराबाद: जयदेव उनादकट, जे सुब्रमण्यन, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, पैट कमिंस (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, ग्लेन फिलिप्स, नितीश रेड्डी, मार्को यानसेन, अभिषेक शर्मा, उपेंद्र यादव, राहुल त्रिपाठी, ऐडन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक अग्रवाल, अब्दुल समद, आकाश महाराज सिंह, वानिंदु हसरंगा और उमरान मलिक।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कागिसो रबादा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया , विद्वथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी और रिली रोसेयु.
