मोटर चोर हुए सक्रिय किसान परेशान

मोटर चोर हुए सक्रिय किसान परेशान

संवाददाता अजय गुप्ता

विंढ़मगंज सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र में सक्रिय समरसेबल चोर गिरोह इन दिनों किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। घर के पास पीने व खेती हेतू समरसेबल की हो रही चोरी। जिसकी वजह से किसानों को नुकसान हो रहा है। इसे लेकर गांव के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने सलैयाडीह गांव के किसान भोला पासवान के घर के पास में लगे सबमर्सिबल की चोरी कर ली।

इसके साथ ही कुछ दिन पूर्व इसी जगह से कुछ दुरी पर एक और किसान का मोटर चोरों ने चुरा लिया था। जिसका अभी तक पता नहीं चल सका। जबकि शनिवार को चोरी हुयी मोटर की खोजबीन की जा रही है। वहीं, पिछले 15 दिनों के भीतर चोरों के द्वारा दो किसानों के पानी की समरसबुल मोटर चोरी कर लेने से किसानों मे दहशत का माहौल है।
वहीं किसानों ने पुलिस गश्ती की मांग की है मौके पर लक्ष्मी पासवान,विजयी पासवान, कृष्णा पासवान (पूर्व प्रधान) , मोती चंद,रमेश पासवान, रमेश पासवान, आदि मौजूद थे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]