रामनवमी शोभा यात्रा के अध्यक्ष बने राजन जायसवाल ।

रामनवमी शोभा यात्रा के अध्यक्ष बने राजन जायसवाल ।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी

चोपन/सोनभद्र – हर वर्षों की तरह इस बार भी चोपन नगर में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकालने को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। इस बार भी रामनवमी शोभा यात्रा चोपन में एतिहासिक हो इसके लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार की शाम कैलाश मंदिर परिसर में हिन्दुओं का महापर्व रामनवमी को लेकर पहली बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से राजन जायसवाल को अध्यक्ष और राजू चौरसिया को महामंत्री चुना गया। इसके साथ की निर्णय लिया गया कि आगामी 17 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। सभी से आग्रह किया गया की यह हम सभी का कर्तव्य है कि भगवान राम के जन्मदिवस पर आयोजित भव्य शोभा यात्रा में भाग लें। शोभा यात्रा को भव्य रूप देना हमारा कर्तव्य है। इस मौके पर सोनू मोदनवाल, श्यामनारायण दुबे,सुशील पांडेय, मोंमबहादुर,जितेंद्र जायसवाल,अनिल शर्मा,अरविंद श्रीवास्तव,राहुल ठाकुर,आदित्य ठाकुर इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]