अपडेट:सोनभद्र: सार्ट सर्किट के कारण टिपर में लगी आग, टिपर जलकर खाक

सोनभद्र: सार्ट सर्किट के कारण टिपर में लगी आग, टिपर जलकर खाक

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
(डाला- सोनभद्र) चोपन थाना क्षेत्र के राजमार्ग पर जवारीडाड़ स्थित पवन कुमार के घर के सामने शुक्रवार की शाम लगभग 7:00 बजे एक खड़ी टिपर UP64/ BT-9020 में अचानक भीषण आग लग गई।
सार्ट सर्किट के कारणो भड़की आग की लपटो में टिपर धू-धू कर जलने लगा । और देखते ही देखते आग का विकराल रूप धारण कर लियाऔर आग की लपेट आसमान को छूने लगी। टिपर में भीषण आग लगने की घटना के चलते फोर लेन सड़क के एक हिस्से में पूरी तरह से आवा- गमन बाधित हो गया।
सूचना पर पहुंचे चोपन थाने की पुलिस बल की मदद से वाहनों को दूसरे हिस्से से डायवर्ट कर हाईवे से रवाना किया। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के दमकल भी मौके पर पहुंच गया! जवारीडाड़ में हुए इस हादसे में भड़की आग को काबू करने में घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक टिपर का तिहाई हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।
ग्रामीणों के अनुसार टिपर चालक तेलगुड़वा की तरफ से खाली टिपर लेकर किसी काम से दुद्धी जा रहा था की जवारीडाड़ के पास जैसे ही चालक ने टिपर को रोका सार्ट सर्किट के कारण आग की लपटे निकलने लगी। चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। टिपर रवि रंजन जायसवाल पुत्र राजकुमार जायसवाल निवासी तेलगुड़वा की है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]