मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुदर्शन सिंह से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लिया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रचारक सुदर्शन सिंह से आज चंडीगढ़ में मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लिया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ प्रचारक आदरणीय सुदर्शन सिंह जी से आज चंडीगढ़ में भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।’
आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संभाल रखी है। इसी दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रचारक सुदर्शन सिंह से आज चंडीगढ़ में मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लिया है।
