बिना प्रपत्र गिट्टी का परिवहन कर रहे दो हाइबा को तहसीलदार ने पकड़ा

बिना प्रपत्र गिट्टी का परिवहन कर रहे दो हाइबा को तहसीलदार ने पकड़ा

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी| तहसीलदार अमित कुमार सिंह की अवैध खनिज लदे वाहनों की धर पकड़ अभियान जारी है | जिससे अवैध खनन व परिवहन में लगे लोगों की मंसूबे लगातार नाकामयाब हो रहे हैं|गुरुवार की रात्रि दुद्धी हाथीनाला मार्ग पर डाला कि ओर से अवैध गिट्टी का परिवहन कर रहे दो हाइबा को जांच के दौरान पकड़ लिया और दोनों हाइबा वाहनों को दुद्धी कोतवाली को सुपुर्द करते हुए खनन विभाग को अग्रिम कार्रवाई हेतु निर्देशित किया | तहसीलदार की कार्रवाई लगातार जारी है ,जिससे सरकारी राजस्व में लगातार वृद्धि हो रही है | पकड़े गए हाइबा में एक वाहन घिहवी लाइन होटल के स्वामी की है वहीं दूसरा वाहन
विंढमगंज निवासी एक कबाड़ा व्यवसायी का है |

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]