1 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना राबर्ट्सगंज पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के निर्देशन मे मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 04.04.2024 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा ग्राम सिल्थरी से 01 नफर अभियुक्त शेर मोहम्मद उर्फ शेरु पुत्र मुन्ना शाह निवासी सिल्थरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष के कब्जे से एक अदद झोले में 01 किग्रा 500 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना राबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 241/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
1- शेर मोहम्मद उर्फ शेरु पुत्र मुन्नाशाह निवासी सिल्थरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण–
अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 मनीष द्विवेदी चौकी प्रभारी कस्बा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2.हे0का0 अमरजीत यादव, हे0का0 मुकेश कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
