सोनभद्र:मां वैष्णो शक्तिपीठ धाम डाला में आगामी चैत्र नवरात्रि पर शांति व्यवस्था को लेकर चौकी इंचार्ज एवं मंदिर कमेटी के साथ बैठक, संपन्न..

सोनभद्र:मां वैष्णो शक्तिपीठ धाम डाला में आगामी चैत्र नवरात्रि पर शांति व्यवस्था को लेकर चौकी इंचार्ज एवं मंदिर कमेटी के साथ बैठक, संपन्न..

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो

डाला –चौंकी प्रभारी डाला राजेश कुमार सिंह ने स्थानीय माता वैष्णो मंदिर में आगामी चैत्र नवरात्रि को लेकर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत निरीक्षण कर मंदिर कमेटी के साथ की बैठक ।
आज बृहस्पतिवार की दोपहर में स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने आगामी चैत्र नवरात्रि मे माता वैष्णो मंदिर डाला में पूजा के दौरान माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ाने वाली भीड़ को लेकर के अग्रवाल धर्मार्थ समिति के साथ बैठक कर शांति एवं सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर व वाहन पार्किंग आदि स्थलों का किया निरीक्षण ।
चौकी प्रभारी डाला ने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मंदिर परिसर का निरीक्षण के दौरान पार्किंग व्यवस्था आदि को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी को पुलिस द्वारा पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया गया । चौकी प्रभारी ने बताया संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों पर नजर बनाए रखने के लिए पुलिस,महिला कांस्टेबल एवं यातायात पुलिस आदि की व्यवस्था कराई जाएगी ।इस दौरान अग्रवाल धर्मार्थ समिति के अध्यक्ष मुकेश गर्ग सचिव राजेन्द्र गर्ग , संरक्षक राम कुमार अग्रवाल गीता राम गोयल ,राहुल गोयल, सज्जन गर्ग,सुभाष मित्तल, राकेश गोयल, नवनीत अग्रवाल,मनीष गोयल हे.कांस्टेबल मनोज कुमार, मंजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]