अनपरा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से एक अदद बंदूक SBML 12 बोर बरामद कर किया गया गिरफ्तार
थाना अनपरा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से एक अदद बंदूक SBML 12 बोर बरामद कर किया गया गिरफ्तार

आगामी चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 30.03.2024 को मुखबिर की सूचना पर गुलालीडीह जाने वाली पहाड़ी के पास से अभियुक्त राम सुरेश पुत्र भाईलाल राम निवासी कुलडोमरी टोला खजुरा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के कब्जे से 01 अदद बंदूक SBML 12 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-68/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण–
01 राम सुरेश पुत्र भाईलाल राम निवासी कुलडोमरी टोला खजुरा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 रामसिंहासन यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 विपिन जायसवाल, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
3. का0 पंकज कुमार, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
