सोनभद्र:डाला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांच लाख हेरोइन व दो सौ रुपये नगद के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र:डाला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांच लाख हेरोइन व दो सौ रुपये नगद के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

टी.एल.भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो डाला –अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 64/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट अभियुक्त – राजेश कुमार पुत्र स्व० जमुना प्रसाद निवासी सेक्टर सी मोड़ डाला चढ़ाई थाना चोपन सोनभद्र, उम्र करीब 45 वर्ष को आज बृहस्पतिवार को मुखबीर की सूचना पर सेवा सदन मोड़, डाला थाना चोपन से समय प्रातः 11.10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन,
2.प्रभारी डाला चौकी, राजेश कुमार सिंह ,
3. का0 मुकेश कुमार चौकी डाला।
4. का रंजीत कुमार सरोज चौंकी डाला ।
