पांच लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार…..

संवाददाता -सद्दाम कुरैशी

सोनभद्र – स्थानीय पुलिस द्वारा एक हेरोइन तस्कर को 20ग्राम हेरोइन व दो सौ रुपए नगद के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक के पास से पकड़ी गई हेरोइन की अनुमानित कीमत पांच लाख बताई गई।
चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत गुरुवार की सुबह 11बजे मुखबिर की सूचना पर सेवा सदन मोड़ से हेरोइन तस्कर राजेश कुमार उम्र 45वर्ष पुत्र स्व० जमुना प्रसाद निवासी सेक्टर सी मोड़ डाला चढ़ाई को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेजा गया।जंहा से न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह के साथ कांस्टेबल मुकेश कुमार शामिल रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]