केवाल गांव में एक व्यक्ति ने लगाई फांसी, हुई मौत

केवाल गांव में एक व्यक्ति ने लगाई फांसी, हुई मौत

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव में अज्ञात परिस्थितियों में अमरूद के पेड़ में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार केवाल ग्राम पंचायत निवासी भोला गोंड ने थाने में सूचना दिया कि मेरा पुत्र 30 वर्षीय बुद्धिराम मानसिक रूप से विक्षिप्त था तथा बीते सोमवार को होली खेल कर देर रात घर आया तथा खाना खाकर परिवार के अभी लोग सो गये। मंगलवार की सुबह परिजन जब सोकर उठे तो घर से कुछ दूरी पर ही बुद्धि राम अमरूद के पेड़ में लूंगी के सहारे फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु पीएम हॉउस दुद्धी भेज दिया। बुद्धिराम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]