डाला(सोनभद्र)साप्ताहिक बाजार निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व लगाने से स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश, थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंप लगाई गुहार

Sonbhadra: साप्ताहिक बाजार निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व लगाने से स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश, थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंप लगाई गुहार

– गुरमुरा में लगे केवल साप्ताहिक बाजार

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो डाला(सोनभद्र) चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटा के टोला गुरमुरा में साप्ताहिक बाजार के अलावा त्यौहार पर एक दिन पहले बाजार लग जाने के कारण क्षेत्रीय दुकानदार परेशान होकर चोपन थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौपते हुए गुहार लगाई। गुरमुरा साप्ताहिक बाजार विगत कई वर्षों से लग रहा है लेकिन कभी भी पहले अतिरिक्त दिन बाजार नहीं लगा, परन्तु कोरोना काल के बाद से साप्ताहिक बाजार लगाने वालो ने त्योहार पर एक दिन पहले अतिरिक्त बाजार लगा दे रहे हैं। जिससे क्षेत्र के स्थानीय दुकानदारों को दिक्क़तो का सामना करना पड़ रहा हैं, जिसके कारण परेशान होकर दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई हैं कि त्योहार पर अतिरिक्त बाजार ना लगे केवल साप्ताहिक बाजार लगे। क्षेत्र के दुकानदारों ने बताया कि पहले साप्ताहिक बाजार लगता था लेकिन जब से त्योहार पर एक दिन पहले अतिरिक्त बाजार लग जाने से हमलोगों की दुकानदारी चौपट हो जारही हैं क्योंकि त्यौहार पर हमलोग दुकान कर्ज लेकर या किसी तरह सामान लाते हैं और बाजार लग जाने पर दुकानदारी जीरो हो जाती हैं, जिसके कारण दुकानदार कर्जे में हो जाता हैं।
वही गुरमुरा में भागवत गोड़(भगत) ने कहा कि कुछ मनबढ़ बाजार लगाने वालों ने अपने मन से टीना पीटकर बाजार लगाने को हल्ला किया हैं लेकिन मेरे जमीन में बाजार लगता हैं और अगर हमे अतिरिक्त दिन बाजार लगवाना होगा तो डुगडुगी हम पिटवाएंगे तो बाजार लगेगा और हमने सभी बाजार वालों को मना किया हुआ हैं कि केवल सप्ताह में बृस्पतिवार को ही जो बाजार लगता हैं वही बाजार हमेशा लगेगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]