03 नफर अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा
श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत जनपद सोनभद्र के मॉनिटरिंग सेल/थाना करमा पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 03 नफर अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कॉन्विक्शन” के तहत प्रदेश में घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने एवं अपराधियों को मा0 न्यायालय में अधिकाधिक सजा कराये जाने हेतु विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्वक निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण तथा मा0 न्यायालय में सघन पैरवी हेतु प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाए जाने के लिए निर्देशित कार्य योजना के क्रम में मॉनिटरिंग सेल/थाना करमा पुलिस द्वारा थाना करमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-45/23 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तगण 01. आशीष कुमार पुत्र स्व0 राधेश्याम निवासी रायपुर शक्तेशगढ़ चुनार मीर्जापुर, 02. राजन पुत्र मुनीष निवसी बिरुछिया मड़िहान मीर्जापुर, 03. रामासरे पुत्र नन्दू निवासी सिरसिया ठकुराई करमा सोनभद्र के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक 20.03.2024 को माननीय न्यायालय जेएम सोनभद्र द्वारा प्रत्येक अभियुक्त उपरोक्त को *100 रुपये के अर्थदण्ड व न्यायालय उठने तक की सजा* से दण्डित किया गया।
