पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 02 नफर अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा
श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत जनपद सोनभद्र के मॉनिटरिंग सेल/थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 02 नफर अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा –

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कॉन्विक्शन” के तहत प्रदेश में घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने एवं अपराधियों को मा0 न्यायालय में अधिकाधिक सजा कराये जाने हेतु विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्वक निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण तथा मा0 न्यायालय में सघन पैरवी हेतु प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाए जाने के लिए निर्देशित कार्य योजना के क्रम में मॉनिटरिंग सेल/थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-542/23 धारा 401 भादवि* से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तों 01. *अजय कुमार पुत्र अशोक कुमार*, निवासी पूरव मोहाल, रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र, 02. *विशाल उर्फ मोनू पुत्र रमाकान्त*, निवासी गोरडीहा रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र को माननीय न्यायालय सी.जे.एम सोनभद्र द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त को *जेल में बितायी गयी अवधि (06 माह) व 2000-2000 रुपये* के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड राशि अदा न करने पर 15 दिवस का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
