मृतक और घायल के घर जाकर स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने शोक संवेदना कर मददत का दिया आश्वासन

मृतक और घायल के घर जाकर स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने शोक संवेदना कर मददत का दिया आश्वासन

संवाददाता अजय गुप्ता

विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते 11 मार्च को विंढमगंज भाजपा मंडल के विभिन्न गांव से लगभग 310 ग्रामीणों का जत्था अयोध्या धाम में भगवान श्री राम के दर्शन हेतु जाने के दौरान बस दुर्घटना में मृतक व घायलों के परिजनों से मिलने हेतु आज दोपहर लगभग 12:00 बजे भाजपा के आयुष स्वतंत्र प्रभार मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु जी, राज्यसभा सांसद राम सकल, ओबरा विधानसभा के विधायक व मंत्री संजीव गोंड, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता सहित दर्जनों का काफिला पहुंच कर संवेदना व शोक व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने घायल पांचू राम पटेल के आवास व मृतक अशोक कुमार के परिजन व उनकी माता रीमा देवी जो घायल है से मिल कर कहा कि यह एक अनहोनी ही है कि बस दुर्घटना हो गया,जबकि विढमगंज मंडल से आठ बस का काफिला भगवान श्री राम के दर्शन हेतु निकला था। इस दु:ख की घड़ी में हम व भाजपा के सारे लोग आपके साथ खड़े हैं आप सभी लोग भाजपा के जुझारू सदस्य हैं आपके संपूर्ण स्वस्थ होने तक का इलाज व सारी व्यवस्था कराने के लिए हम लोग आपके साथ खड़े हैं आपको किसी भी तरह का इलाज के दौरान होने वाली समस्या से नहीं जूझने दिया जाएगा, जहां तक हो सकेगा आपका इलाज व आर्थिक सहयोग हम लोगों के द्वारा करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं, इस दु:ख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार आप सब लोगों के साथ है। इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल जी,अमरेश पटेल, राम सुंदर निषाद सोना बच्चा, सागरमानी, राजन चौधरी,राज वर्मा,दिलीप पांडे, संजू तिवारी, सुषमा गोड़, रामविचार गौड, राम लखन गौड़, श्रवण गोड़,राकेश केसरी भाजपा मंडल अध्यक्ष, विनोद, संजय गुप्ता,राम प्रसाद यादव, मकसूद आलम, सहित दर्जनों भाजपा के लोग मौजूद थे

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]