कोन पुलिस द्वारा भिन्न -भिन्न स्थानों से 03 नफर वारंटीगण को किया गया गिरफ्तार
कोन पुलिस द्वारा भिन्न -भिन्न स्थानों से 03 नफर वारंटीगण को किया गया गिरफ्तार
संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
सोनभद्र – आगामी लोक सभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन मे वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में मंगलवार को थाना कोन पुलिस द्वारा अलग-अलग अभियोगों से सम्बन्धित 03 नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण अविलेश अली पुत्र लेहाज अली निवासी ग्राम बरवाडीह थाना कोन जनपद सोनभद्र ,अरविन्द सिंह खरवार पुत्र ब्रह्मजीत निवासी ग्राम बरावाडीह, थाना कोन जनपद सोनभद्र,डॉक्टर उर्फ सुशील पुत्र विद्यासागर निवासी ग्राम हर्रा टोला सलैयाडीह थाना कोन जनपद सोनभद्र वहीं गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत थाना कोन, उ0नि0 धर्मदेव यादव थाना कोन,हे0का0 रामदीन थाना कोन, हे0का0 संजय चौहान, थाना कोन ,का0 तुफान सिंह इत्यादि पुलिस कर्मी सामिल रहे।
